सलमान को भारत आने से रोका नहीं जा सकता: गहलोत

Salman Rushdie
नई दिल्ली। भारतीय मूल के विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी के बारे में कांग्रेस ने कहा है कि लेखक सलमान चूंकि भारतीय मूल के हैं इसलिए उन्हें भारत आने से रोका नहीं जा सकता है।

लेकिन राज्य सरकार ने रूश्दी की जयपुर यात्रा के सिलसिले में गृहमंत्री पी चिदंबरम से भी मुलाकात की थी। गृहमंत्री के साथ बैठक के बाद सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि वह रूश्दी को जयपुर आने से रोक नहीं सकते, लेकिन उन्हें सभी लोगों की भावनों का ख्याल रखना चाहिए।

गौरतलब है कि विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी को लेकर मामला गर्माता जा रहा है। जहां सियासत इस मु्द्दे पर गर्मा गयी है वहीं मुस्लिम संगठनों ने पूरी तरह इस पर कड़ा रूख अपना लिया है। इस्लामिक संगठनों के तेवर जरूरत से ज्यादा कड़े हो गये है। मुस्लिम संगठन रजा अकादमी ने ऐलान किया था कि सलमान रूश्दी पर जयपुर में चप्पल फेंकने वाले को 1 लाख रूपए का ईनाम दिया जाएगा।

इससे पहले फोरम अंगेस्ट ब्लेसफेमी नामक एनजीओ ने भी सलमान रूश्दी के भारत आने पर रोक लगाने की मांग की हैं। मालूम हो कि सलमान रुश्‍दी की विवादास्पद किताब 'द सेटेनिक वर्सेज' से मु्स्लिम समुदाय का एक बड़ा तबका उनसे खफा है। उनका कहना है कि रश्दी ने इस्लाम और इस्लामित तामिल दोनों को शर्मसार और बदनाम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+