गणतंत्र दिवस पर क्या बच्चे हाथी पर नहीं बैठेंगे: मोदी
नई दिल्ली। बसपा के हाथी को चुनाव आयोग ने ढकने का आदेश क्या दिया इस पर हर राजनेता ने अपनी टिप्पणी करनी शुरू कर दी है। कांग्रेस, भाजपा और सपा सबने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।
लेकिन चौकाने वाला बयान गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के लिए यूपी में स्टार प्रचारक बनें नरेन्द्र मोदी की तरफ से आया है जिन्होंने बीएसपी के चुनाव चिह्म हाथी की मूर्तियों को ढकने का आदेश देने पर चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्या 26 जनवरी की परेड में बहादुर बच्चों को हाथी पर बैठाए जाने से अचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा?
नरेन्द्र मोदी ने टि्वटर पर लिखा है कि 26 जनवरी की परेड के दौरान बहादुरी अवॉर्ड हासिल बच्चों को केंद्र सरकार हाथी पर बैठाती है। क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है?'
मोदी ने कांग्रेस को भी नहीं बक्शा, उन्होंने कहा कि क्या मायावती की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस परेड के दौरान हाथियों को हटाएगी? लेकिन, टेलिविजन लाइव कवरेज का क्या होगा? यह कितनी बड़ी बकवास है।













Click it and Unblock the Notifications