नहीं होगी बैलेट पेपर की वापसी, जारी रहेगी ईवीएम
स्वामी की की याचिका में कहा गया था कि ईवीएम के साथ कभी भी छेड़-छाड़ की जा सकती है, जिस वजह से चुनावी नतीजे बदले जा सकते हैं, जबकि बैलेट पेपर में ऐसा संभव नहीं है। लिहाजा चुनावों में ईवीएम के साथ बैलेट पेपर भी इस्तेमाल किये जाने चाहिये। इस याचिका को रद्द करते हुए हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिये कि ईवीएम को बेहतर बनाने पर काम करे और साथ ही इस बात को सुनिश्चित करें कि ईवीएम के साथ कोई छेड़-छाड़ नहीं हो।
कोर्ट ने माना कि तेजी से बढ़ती टेक्नोलॉजी के इस दौर में कुछ भी संभव है, लिहाजा चुनाव आयोग को इस मामले को प्राथमिकता से लेना होगा। ईवीएम की सुरक्षा में जरा भी चूक नहीं होने के निर्देश पर स्वामी ने भी खुशी जताई है। हालांकि स्वामी ने कहा कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की वजह से नीदरलैंड्स, जर्मनी, यूके और जापान ने इसे बंद कर वापस बैलेट पेपर का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।













Click it and Unblock the Notifications