हिरासत में मौत, पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस

उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि कथित पुलिस हिरासत में युवक की मौत हुई है और मामले की छानबीन चल रही है। इस घटना को लेकर कल पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच शहर के मुख्य क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई थी। भीड़ ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी के आवास पर पथराव किया था। घटना के बाद नवादा शहर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी थी।
सूत्रों ने बताया कि परिजनों का आरोप है कि मनोज कुमार (30) की पुलिस हिरासत में मौत के बाद उसके शव को शनिवार रात को बैरिया इलाके में फेंक दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि एक आभूषण व्यवसायी की लूट के बाद हत्या मामले में मनोज कुमार को पांच दिन पूर्व पुलिस ने हिरासत में लिया था और उसकी मौत हो गयी। सूत्राों ने बताया कि कल रात को भारी सुरक्षा के बीच सदर अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम हुआ और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया। अभी शहर में हालात शांतिपूर्ण है। भाषा सं राय












Click it and Unblock the Notifications