17 जनवरी से राहुल करेंगे बुंदेलखंड का दौरा
झांसी। कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी पूर्वांचल के बाद अब प्रदेश के बुंदेलखंड का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा 17 जनवरी से ललितपुर से शुरू होगा। जहां वो दिन के 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
उसके बाद वो मऊरानीपुर, समथर, चिरगांव और झांसी जायेंगे। उसके बाद वो 18 जनवरी को उरई, बंगरा, कालपी, राठ और महोबा में चुनावी सभा करेंगे। जबकि राहुल 19 जनवरी को कुलपहाड़, सुमेरपुर,तिंदवारी, बबेरू और खुरण्ड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी चौथे दिन शेष बची विधानसभा में जाएंगे। इसके लिए कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया जा रहा है। वह पाँचवें दिन सोनभद्र रवाना होंगे। बुंदेलखंड का दौरा इसलिए भी कांग्रेस के लिए खास है क्योंकि कहा जा रहा है कि यहां का एक तबका माया के समर्थन में और कांग्रेस के विरोध में क्योंकि उसे लगता है कि केन्द्र की अनदेखी की वजह से यह हिस्सा विकास नहीं कर पा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications