बहन प्रियंका बचा पायेंगी भाई राहुल की नाक!

अमेठी। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की साख दांव पर लगी है। अपने दम पर प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा करने में जुटे राहुल गांधी ने अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी है। दलितों के घर खाना खा कर, मुसलमानों को गले लगाकर राहुल ने यही जताने और बताने की कोशिश की है कि वो आम आदमी के साथ है।

और इस काम में जहां उनकी मां सोनिया गांधी उनका साथ दे रही है वहीं उनकी बहन प्रियंका गांधी भी उनका सहयोग करने के लिए अमेठी और रायबरेली का दौरा कर रही है। आज वो अमेठी पहुंची है। कांग्रेस के लिए स्टार प्रचारक बनीं प्रियंका गांधी को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ हर जगह दिखायी पड़ी। यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने चुनावी प्रचार में अपने कदम बढ़ाये हैं।

इससे पहले भी प्रियंका गांधी का जादू चुनावी प्रचार में लोगों के सिर चढ़ कर बोला था। जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को हुआ था। यहां आपको बता दें कि साल 2002 में सिर्फ दो सीटों पर संतोष करने वाली कांग्रेस को साल 2007 में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार के बाद, 7 सीटों समेत पार्टी को 22 सीटें मिली थी। इसलिए चुनाव के ठीक पहले प्रियंका का एक बार फिर आना कांग्रेसियों के लिए काफी उम्मीदें लेकर आया है।

गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली में 10 विधानसभा सीटें हैं। अमेठी में 15 और रायबरेली में 19 फरवरी को मतदान होना है। प्रियंका का यह दौरा मात्र तीन दिन का है। इन तीन दिनों के दौरान प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उनके साथ बैठक करेंगी। वो अमेठी से रायबरेली भी जायेंगी। देखना दिलचस्प होगा कि बहन की यह कोशिश भाई राहुल के लिए कितनी कारगर होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+