यूपी चुनाव: वोटरों को लुभाने के लिये मंगाई गईं बार गर्ल्स
सपा प्रत्याशी द्वारा किये गये इस निदंनीय कार्य के बाद से विपक्षी दल हमलावर हो गये हैं। कानपुर युनिट के भाजपा उपाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि वोटरों को लुभाने के लिये समाजवादी पार्टी ने जो किया है वह एक घटिया कृत है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जानी चाहिए। इस संबंध में हमने सपा राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश यादव से संपर्क करना चाहा मगर किसी जरुरी काम में व्यस्त होने के कारण वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो सके। अखिलेश यादव के पीआरओ गजेन्द्र सिंह से बातया कि इस तरह के किसी भी कार्यक्रम के बारे में पार्टी आलाकमान को कोई सूचना नहीं है।
आपको बताते चलें कि चुनाव की तारिखों की घोषणा के बाद से सभी पार्टियां वोटरों को लुभाने के लिये हर संभव प्रयास कर रही हैं। वोटरों को अपनी ओर आर्कषित करने के लिये एक तरफ मायावती जहां ऑपरेशन क्लीन चला रही हैं तो वहीं कांग्रेस अपने प्रचार अभियान में फिल्मी सितारों का भुनाने में लगी हुई है। सूत्रों की मानें तो बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान कांग्रेस के लिये प्रचार कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications