पंजाब: चुनावों ने शादी का मजा किरकिरा किया
चंडीगढ़। पंजाब में विवाह पर शराब पीकर भंगड़े व पंजाबी बोलियां डालकर नाच-गाना करना ही शादी मानी जाती है। पंजाब विधानसभा चुनाव क्या आए यहां के युवा विवाह की तारीख निर्धारित होने के बाद भी उसे बदल रहे हैं, चुनाव होने के कारण 28, 29 और 30 जनवरी को शराब के ठेके बंद रहेंगे। पंजाब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब बाराती 28, 29 व 30 जनवरी को शराब का लुत्फ सरेआम नहीं उठा सकेंगे, क्योंकि चुनाव आयोग की उन पर कड़ी नजर रहेगी।
पंजाब में कुछ स्थानों पर 28, 29 व 30 जनवरी के लिए विवाह संबंधी बुक मैरिज पैलेस में लोग विवाह की तिथी बदल रहे है। दलीप सिंह के बेटे की शादी 29 जनवरी को होनीथी, शादी के कार्ड बांटे जा चुके हैं, मगर ड्राई डे होने के कारण उन्होंने शादी की तारीख बदल दी, क्योंकि वर-वधू पक्ष ही ड्राई डे को शादी नहीं करना चाहते। जिला मैरिज पैलेस एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सिधू इसकी पुष्टि करते है कि मैरिज पैलेसों में विवाह तिथी व कार्यक्रम में परिवर्तन हुआ है।













Click it and Unblock the Notifications