चेन्‍नई की सरकारी इमारत मे भीषण आग, एक की मौत

fire
चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के मरीना बीच रोड स्थित एक सरकारी इमारत में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग झुलस गये। सूत्रों के अनुसार मरीना रोड स्थित एझिलगम परिसर में कई सरकारी विभाग का कार्यालय हैं। भीषण आग लगने के कारण कई मुख्‍य सरकारी दस्‍तावेज जलकर नष्‍ट हो गये।

आग इमारत के प्रथम तल पर लगी थी, सूचना मिलने के बाद इमारत के प्रथम तल पर लगभग 110 अग्निशमनकर्मी राहत कार्य के लिए पहुंचे। अग्निशमन दल के एक अधिकारी ने बताया है कि इस घटना में के. अंबझगन की मौत हो गई जबकि प्रिया रविचंद्रन, मुरुगन और प्रभाकरन झुलस गये। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना पर शोक जताते हुए राज्य की मुख्यमंत्री जयललिता ने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने गम्भीर रूप से झुलसे मुरुगन एंव रविचंद्रन को 25,000-25,000 रुपये एवं मामूली रूप से घायल प्रभाकरन को 10,000 रुपये मुआवजे के तौर पर राशि की भी घोषणा की। अभी आग के कारणो का पता नहीं चल पाया है, पुलिस कारणों की जांच करने में लगी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+