रामदेव पर वार, फंस गयी कांग्रेस-भाजपा

बहरहाल सिद्दिकी के साथ शीला की तस्वीर के संबंध में योग गुरु ने एक टीवी चैनल से इस घटना के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि, दिल्ली की मुख्यमंत्री उसके साथ एक तस्वीर में दिखाई दी हैं और इसके बारे में इंटरनेट पर स्टोरी प्रसारित की जा रहीं हैं, उन्हें (कांग्रेस को) इसका कुछ न कुछ स्पष्टीकरण देना होगा। सिद्दिकी के साथ तस्वीर के बारे में सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता तस्वीर कब ली गई।
मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने इस बारे में कहा कि जब मैं ओखला उपचुनाव के लिए गया था तब उन्होंने (सिद्दिकी ने) हमारा कड़ा विरोध किया था। पुरानी तस्वीरों को लाना और घटना को भाजपा से जोड़ना सही नहीं है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने इस घटना के लिए भाजपा और संघ परिवार को जिम्मेदार ठहराया था।












Click it and Unblock the Notifications