'परमाणु हमला होने पर ही करेंगे परमाणु हमला'

ऐसी ही स्थिति में हमारा देश उसका इस्तेमाल करेगा। उन्होंने यह बात सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह की ओर से कल दिये उस बयान के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में कही जिसमें उन्होंने कहा था कि परमाणु हथियार युद्ध लड़ने के लिए नहीं बल्कि सामरिक क्षमता के लिए होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत की परमाणु हथियारों के संबंध में पहले इस्तेमाल नहीं करने की नीति है।
उन्होंने कहा कि इसका मतलब है कि हम कभी भी इसका (हथियारों) इस्तेमाल पहले नहीं करेंगे। यह पूछे जाने पर कि सेनाध्यक्ष की आयु मुद्दे से सशस्त्र बलों और रक्षा मंत्रालय के संबंध प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नहीं, ऐसा क्यों होना चाहिए, मेरा मतलब है कि आपके मन में ये शंका क्यों है। एडमिरल वर्मा चीफ ऑफ स्टाफ्स कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष भी हैं जिसमें तीनों सेवाओं के प्रमुख शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications