रामदेव के समर्थक ने सोनिया के पोस्‍टर पर कालिख फेंकी

Sonia Gandhi
दिल्‍ली। राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर लगे सोनिया गांधी के पोस्‍टर पर एक युवक ने कालिख फेंक दी। पुलिस ने कालिख फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक छानबीन में यह बात निकल कर बाहर आ रही है कि आरोपी रामदेव का समर्थक है और उन पर स्‍याही फेंके जाने की घटना से खासा नाराज था। सूत्रों की मानें तो युवक ने बाबा रामदेव का बदला लेने के लिये ऐसा किया है।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्‍यालय के बाहर सोनिया गांधी का बड़ा से पोस्‍टर लगा है। लगभग 4 बजकर 45 मीनट पर एक युवक आया और सोनिया गांधी के चेहरे पर कालिख फेंक दिया। फेंकते ही मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़ लिया और जमकर पीटाई की। देखते ही देखते पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कालिख फेंकने वाले युवक ने खुद को बाबा रामदेव का समर्थक बताया है। उसने पुलिस को बताया कि बाबा रामदेव पर स्‍याही फेंके जाने से वह खासा नाराज था और इसी का बदला लेने के लिये उसने ऐसा किया है। फिलहाल युवक के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रत्‍यक्षदर्शियों की मानें तो दो गाडियों पर सवार होकर कुछ लोग आये और उनमें से एक युवक ने गाड़ी से बाहर निकल कर पोस्‍टर पर स्‍याही फें‍क दिया।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और प्रवक्‍ता राजीव शुक्‍ला ने इस मामले की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि यह निश्चित ही एक घिनौनी करतूत है। मालूम हो कि शनिवार को योग गुरू बाबा रामदेव पर दिल्‍ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान एक व्यक्ति ने काली स्याही फेंक दी थी। जिसके बाद वहां मौजूद बाबा के समर्थकों ने उस व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। व्‍यक्ति का नाम राज बताया जा रहा है। उसके हाथ में वॉकी-टॉकी भी थी। कहा यह भी जा रहा है कि व्यक्ति के हाथ में एसीड की शीशी भी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+