अग्नि-5 मिसाइल का जल्द किया जाएगा परीक्षण

टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लैबोरेटरी में इसके स्वर्ण जयंती समारोह के समापन के मौके पर उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। अग्नि-5 को भारत के सबसे महत्वाकांक्षी सामरिक मिसाइल के रूप में देखा जा रहा है। पिछले साल जमीन से जमीन पर मार करने वाली अग्नि-4 मिसाइल के बाद की यह प्रक्रिया है।
चंदर ने बताया कि त्रिस्तरीय अग्नि-5 और द्विस्तरीय अग्नि-4 उन देशों के खिलाफ विश्वसनीय प्रतिरोधी क्षमता मुहैया करेगी, जिनके पास 11,200 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले दोंग फेंग 31 ए जैसे मिसाइल हैं। चंदर ने एक सवाल के जवाब में बताया कि आकाश मिसाइल उत्पादन करने का हमारे पास 20,000 करोड़ रूपये का आर्डर है। उन्होंने बताया कि 2020 तक भारत मिसाइल विकास में प्रमुख देशों में शामिल हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications