इस बार सादगी से जन्मदिन मनाएंगी मायावती

mayawati
लखनऊ। पिछले कुछ वर्षो से राजसी ठाठ के साथ अपना जन्मदिन मनाने वाली उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती चुनावी वर्ष में अपनी 56वीं सालगिरह बहुत सादे तरीके से मनाएंगी। उत्‍तर प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण मायावती पीछले कुछ सालों की तरह इस साल जनता को नई याजनाओं का उपहार नहीं दे पाएगी। माया पीछले चार सालों में अपने हर जन्‍मदिन पर नई याजनाओं की घोषणा करती रही है।

बसपा के सूत्रों ने आज बताया कि मायावती के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के राज्य कार्यालय में दोपहर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें बसपा के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन के अवसर पर पासर्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी जिसमें वह सालगिरह के तोहफे के रूप में उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का आवान कर सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री इस मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये पार्टी उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दे सकती हैं। इसके अलावा वह अपने जीवन में किये गये संघर्ष पर आधारित किताब का दूसरा संस्करण भी जारी करेंगी। गौरतलब है कि अभी तक मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन शाहखर्ची और तड़क-भड़क के लिये अकसर सुर्खियों में रहा है।

इस निजी कार्यक्रम में वरिष्ठ सरकारी नौकरशाहों की मौजूदगी और सरकारी कर्मचारियों से जन्मदिन के उपहार के तौर पर कथित जबरन वसूली पर विपक्षी दलों के तेवर भी तल्ख रहे हैं। पिछले साल दिसम्बर में मायावती ने कार्यकर्ताओं का आवान किया था कि वे उन्हें पांचवी बार राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर जन्मदिन का तोहफा दें।

मायावती ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर विशालकाय केक काटने के बाद राज्य को 600 नयी परियोजनाओं का तोहफा दिया था। माना जा रहा है कि कल अपना जन्मदिन मनाने के बाद वह उत्तराखंड तथा पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। उत्तर प्रदेश में वह इस महीने के अंत में आगामी आठ फरवरी को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिये 55 विधानसभा क्षेत्रों के लिये अपनी मुहिम का आगाज करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+