यूपी में चुनावी अभियान की शुरूआत करेगी टीम अन्ना

सूत्रों ने कहा कि अभी तक तारीखें निश्चित नहीं की गई है, अभियान के तीन फरवरी से शुरु होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियान के दौरान टीम अन्ना किसी एक पार्टी को निशाना नहीं बनाएगी। उत्तर प्रदेश में चुनावों का पहला चरण आठ फरवरी से शुरु होगा। लोगों को जागरुक करने के लिए इस अभियान से पहले टीम अन्ना दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को एक सार्वजनिक सभा का आयोजन करेगी।
पहले टीम अन्ना का फैसल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का था, उसके बाद टीम अन्ना ने फैसला किया था कि वह चुनाव वाले राज्यों में अभियान नहीं चलाएगी। और अब शायद टीम अन्ना समझ गयी है कि केवल कांग्रेस में ही नहीं और भी पार्टीया भी भ्रष्टाचार में शामिल है। और इसीलिए टीम अन्ना लोगो को चुनाव के प्रति जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाएगी।












Click it and Unblock the Notifications