'मूर्तियां ढकवा कर चुनाव आयोग ने किया कांशीराम का अपमान'

mayawati
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन के अवसर पर आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं से राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत का तोहफा मांगते हुए राज्य में अपनी तथा बसपा के चुनाव निशान हाथी की मूर्तियां ढकवाने के निर्वाचन आयोग के आदेश को बसपा संस्थापक कांशीराम का अपमान करार दिया।

मायावती ने अपने 56वें जन्मदिन के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि हाल में कांग्रेस की जिसे खाते-पीते, सोते-जागते हर वक्त हमारी पार्टी का चुनाव चिन हाथी सता रहा है तथा अन्य पार्टियों की शिकायत पर चुनाव आयोग ने जिस तरह वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया है और स्मारकों तथा उद्यानों में स्वागत मुद्रा में लगे हाथियों को ढकवाया, वह एकतरफा कार्रवाई और बसपा संस्थापक कांशीराम का अपमान है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ में कांशीराम के साथ उनकी मूर्ति बसपा संस्थापक की वसीयत के अनुरूप लगायी गयी थी लेकिन आयोग ने उस मूर्ति को ढकवाकर बसपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी भर दी है जिसका नतीजा चुनाव में विपक्षी पार्टियों को पराजय के रूप में भुगतना पड़ेगा। मायावती ने कहा कि अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मेरा कहना है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ पिछली बार से ज्यादा सीटें जिता कर बसपा को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाएंगे। यही जन्मदिन पर पार्टी हित में मेरे लिये सबसे कीमती तोहफा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+