चेकिंग के दौरान मेरठ से नौ लाख रूपए बरामद

कार सवार तरनजीत सिंह सेठी के कब्जे से दो ब्रीफकेस बरामद किये गये। इनमें नौ लाख सात सौ रूपये रखे थे। उक्त धन को रखने का कोई उपयुक्त कागजात न होने पर तरनजीत सिंह को आयकर विभाग के हवाले कर दिया। डीआईजी के अनुसार निर्वांचन आयोग के निर्देश पर चल रही कार्रवाई के दौरान मेरठ पुलिस अब तक 50 लाख से अधिक रूपये बरामद कर चुकी है।
इसके अलावा आचार संहिता उल्लंघन के आधा दर्जन मामले दर्ज किये जा चुके हैं। हर रोज लाखों रूपये की बरामदगी चुनाव आयोग के द्वारा की जा रही है। लेकिन अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है कि यह रूपया कहां से आ रहा है। करोड़ो रूपये की बरामदी यह इस तरफ इशारा करती है कि काला धन केवल विदेशों में ही जमा नहीं, भारी संख्या में हमारे देश में भी घुम रहा है।












Click it and Unblock the Notifications