चुनाव में परोसा जा सकता है 400 करोड़ का नशा
चंडीगढ़। पंजाब समेत पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए चार सौ करोड़ रुपये से अधिक के नशीले पदार्थ बंट सकते हैं।
यह मानना है सुप्रीम कोर्ट से वरिष्ठ एडवोकेट एवं सिविल सोसायटी एंटी ड्रग के सदस्य एचएस फूलका का। उनका कहना है कि इसके खिलाफ मतदाताओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है। फूलका शनिवार को सिविल सोसायटी एंटी ड्रग के बैनर तले निकाली जा रही जागरूकता रैली की अगुवाई करते हुए फिरोजपुर पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में चुनाव के दौरान नशा बांट कर वोट खरीदने वाले नेताओं से सावधान रहना जरूरी है। इसके लिए सोसायटी जागरूकता रैली निकाल रही है। रैली वीरवार को अमृतसर से शुरू हुई थी।
फिरोजपुर के बाद विभिन्न शहरों से होती हुई यह रैली अन्य राज्यों में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा है कि रैली के माध्यम से लोगों को नशों से दूर रहने की अपील की जा रही है। सोसायटी की कोशिश रहेगी कि चुनाव के दौरान कहीं भी नशे का प्रयोग न हो पाए।













Click it and Unblock the Notifications