रायपुर में बीएसएफ का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

यह लगभग सौ फुट की उंचाई पर उड़ रहा था कि अचानक नीचे आ गिरा। काबरा ने बताया कि इस घटना में सह पायलट पीडी तिवारी, तथा दो तकनीकी अधिकारी पंकज पाल और आनंद घायल हो गए। तिवारी की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को यहां के रामकृष्ण केयर हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है तथा वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर ही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। राज्य के नक्सल प्रभावित जिला कांकेर में बीएसएफ तैनात है तथा यहां लड़ रहे जवानों की मदद के लिए हेलीकाप्टरों को भी तैनात किया गया है। हेलीकाप्टरों से क्षेत्र में लड़ रहे घायल जवानों को बाहर निकालने तथा रसद पहुंचाने का कार्य किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications