मामूली सी बात पर एमबीए छात्र की हत्या

28 साल का हरमिंदर हाल ही में आयरलैंड से लौटा था। उसके कत्ल का मुख्य रूप का हरसिमरनजीत है, उसके बारे में बताया जा रहा है कि वह हाल ही में कनाडा से लौटा था और सेक्टर 48 में बाइट्स नाम से फास्टफूड शॉप खोली थी। हमलावरों में सैंडी के दुकान का नौकर, दोस्त सुखविंदर और 18 साल का एक अन्य युवक भी मारपीट में शामिल था।
शुक्रवार दोपहर 3 बजे पुलिस ने बाइट्स शॉप में छापा मारकर सैंडी और उसके नौकरों को दबोचा। एक आरोपी नौकर को सेक्टर 44 स्थित सैंडी के घर से दबोचा गया। फेज 11 में रहने वाला सुखविंदर अभी फरार है। घटनाक्रम के अनुसार होटल अरोमा के बाहर मारपीट के बाद आरोपी स्कॉर्पियो जीप मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए थे। इसी गाड़ी से बाइट्स का ब्रॉशर मिला, जो पुलिस को सैंडी तक ले गई।
इसके बाद सारी परतें खुलती रहीं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। इनकी पहचान होटल अरोमा के सिक्योरिटी गार्ड दिलशाद अली से करवाई जा रही है, जो इस केस में चश्मदीद है और शिकायतकर्ता भी।












Click it and Unblock the Notifications