बाबा रामदेव पर स्‍याही फेंकने की घटना के विरोध में प्रदर्शन

Protest in Sirsa
सिरसा। योग गुरु बाबा रामदेव के ऊपर स्याही फेंकने की घटना की चहुंओर निंदा हो रही है। सिरसा में भी आज विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने पतंजलि योग सेवा समिति समिति के बैनर तले भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया और घटना की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस पार्टी की एक चाल बताई। इससे पहले आर्यसमाज मंदिर में एक बैठक हुई।

बैठक में पतंजलि योग सेवा समिति के प्रधान चंद्रपाल योगी, गुरदेव सिंह एडवोकेट, पवन पारीक एडवोकेट, सुखदेव सिंह, विनोद नागपाल, राकेश गोयल, बृजमोहन शर्मा, चंद्रकांता, ममता चावला, आदित्य जोशी, मदन जांगड़ा, सीमा देवी, पवन गोयल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। सबसे पहले बैठक में घटना की निंदा की गई। बाद में सभी लोगों ने कहा कि बाबा रामदेव के साथ जो घटना हुई है, वह सभ्य समाज व लोकतंत्र पर कलंक है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव के आंदोलन को दबाने के लिए सत्तापक्ष इस तरह की ओच्छी हरकत करके हिंदू-मुस्लमानों के बीच सांप्रदायिक झगड़ा पैदा करना चाहता है जो ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि यह घटना किसी मुस्लिम धर्म गुरु के साथ होती तो अब तक देश में दंगा-फसाद हो जाता, मगर हिंदू ऐसा नहीं करते हैं क्योंकि वे शांति में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि सत्तापक्ष लोगों की भावना से खिलवाड़ कर रहा है जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इसके बाद सभी लोग एकत्रित होकर भगत सिंह चौक पहुंचे तथा वहां घटना के विरोध में नारेबाजी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+