16 जनवरी को अमेठी आयेंगी प्रियंका गांधी
लखनऊ। कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाडरा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 16 जनवरी को अमेठी और रायबरेली के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाली हैं। लेकिन वो किसी चुनावी रैली को संबोधित करेगी भी कि नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। क्योंकि कांग्रेस ने इस राज को अभी राज ही रखा है।
लेकिन इतना तय है कि प्रियंका गांधी का यह दौरा तीन दिन के लिए होगा। वो अमेठी से रायबरेली जायेंगी। वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगी और उनसे मीटिंग करेंगी।
गौरतलब है कि पहले से ही कहा जा रहा है कि कांग्रेस की ओर से चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी इस बार अमेठी और रायबरेली से आगे निकलेंगी। कांग्रेस की ओर से स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट दी गयी है उनमें प्रियंका गांधी का भी नाम है। इसलिए प्रियंका का यह दौरा यूपी और कांग्रेस के लिए काफी खास माना जा रहा है। प्रियंका गांधी 18 जनवरी को वापस दिल्ली लौट जायेंगी।













Click it and Unblock the Notifications