पंजाब में धूप की लुकाछिपी के बीच ठंड का प्रकोप

हालांकि कल न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज का अधिकतम तापमान 17.5 दर्ज किया गया है। सुबह से धूप खिली हुई है लेकिन इसकी आंखमिचौली और ठंडी हवा के कारण लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं है। पिछले कई दिनों से रोजाना शाम के वक्त ठिठुरन वाली ठंड बढ़ जाती है।
विभाग के अनुसार आसपास के राज्यों में होने वाले हिमपात की वजह से यहां ठंड का असर बढ़ जाती है। इसमें यह भी कहा गया है कि आगामी कुछ दिनों तक इस ठंड से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटे के दौरान जालंधर में आसमान साफ रहेगा। अन्य इलाकों में बादल छाये रहने तथा कोहरे की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications