मु्द्दों से भटकाने के लिए रामदेव पर हुआ हमला: टीम अन्ना

नई दिल्ली। बाबा रामदेव के साथ हुई काली स्याही की घटना को टीम अन्ना ने भी गलत करार दिया है। टीम अन्ना के अहम सदस्य मनीष सिसोदिया ने कहा कि मु्द्दों से भटकाने के लिए बाबा रामदेव पर यह शर्मनाक घटना करवायी गयी है। यह किसी की साजिश है। सिसोदिया ने कहा कि इस घटना में केवल वो ही लोग शामिल हैं जो खुद भ्रष्टाचारी हैं, जो नहीं चाहते हैं कि काला धन लोगों के सामने आये।

जबरदस्ती यह बाबा रामदेव के आंदोलन को गलत दिशा देने की कोशिश की जा रही है जो कि शर्मनाक और बेहद घटिया है। उन्हें नहीं लगता कि बाबा की किसी से निजी दुश्मनी होगी। हमला करने वाले ने भी इसे किसी के कहने पर किया है, उन्हें नहीं लगता कि ऐसा उसने अपनी मर्जी या आत्मा के कहने पर किया है।

गौरतलब है कि आज दिल्ली में कालेधन पर प्रेस वार्ता खत्म करने के बाद बाबा रामदेव के मुँह पर एक व्यक्ति ने काले रंग की स्याही फेंक दी। बाबा रामदेव पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति का नाम कामरान सिद्दकी है। वो दिल्ली के ओखला में रहता है और एक एनजीओ चलाता है और बीएएलएलबी पास है। वो सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता के अंदर घुसा था। उसने काले धन पर प्रेस वार्ता करने वाले बाबा रामदेव से अन्ना टीम के अहम सदस्य प्रशांत भूषण के बारे में प्रश्न किया था।

उसने बाबा रामदेव से पूछा था कि क्या वो प्रशांत भूषण के कश्मीर बयान से संतुष्ट है। जिस पर बाबा रामदेव ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साये व्यक्ति ने बाबा पर स्याही फेंक दी। हालांकि कामरान को बाबा के समर्थकों ने भी काफी पीटा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+