बाबा रामदेव पर हमला करने वाला अल्पसंख्यक
चैनल के मुताबिक हमला करने वाला व्यक्ति प्रेस वार्ता में जाने से पहले पुलिस के पास पहुंचा था। उसने कहा था कि वो कुछ सवाल बाबा रामदेव से पूछना चाहता है। लेकिन उसे सुरक्षा की जरूरत है। कामरान दिल्ली के ओखला में रहता है और रियल काज नाम का एनजीओ चलाता है।
पुलिस ने उसे सुरक्षा तो नहीं दी लेकिन उसने कामरान को प्रेस वार्ता में जाने से मना किया। लेकिन कामरान माना नहीं, वो सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता में शामिल हो गया। और जैसे ही बाबा रामदेव ने काले धन और भ्रष्टाचार पर अपनी प्रेस वार्ता खत्म की इस व्यक्ति ने बाबा पर स्याही फेंक दी। इसके पास से वॉकी-टाकी और एसीड की शीशी भी बरामद हुई है। जिसके अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबा रामदेव पर एसीड भी फेंका जा सकता था।
हालांकि बाबा रामदेव के साथ हुई इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है वो बेहद ही शर्मनाक है और घटिया है। देश में हर किसी को अपनी बात कहने का हक है लेकिन इस तरह की हरकत बेकार और दुर्भाग्य पूर्ण है। हालांकि स्याही फेंकने वाला व्यक्ति पुलिस के कब्जे में है। लेकिन इस व्यक्ति को बाबा के समर्थकों ने भी काफी पीटा है। लोगों की मार के कारण व्यक्ति के कपड़े फट गये और वह लहू-लुहान हो गया था।













Click it and Unblock the Notifications