स्याही मसले पर रामदेव के साथ भाजपा तो दिग्गी ने ली चुटकी
बाबा रामदेव पर स्याही हमले दिग्विजय सिंह ने कहा, "हो सकता है कि बाबा कुछ जाति वर्गों का नाम लेकर लोगों से सहानभूति बटोरने के चक्कर में हों। हो सकता है स्याही फेंकने वाला टीम अन्ना का सदस्य हो।" हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस पूरी घटना की कड़ी निंदा करती है। कांग्रेस ने इस घटना के तुंरत बाद कांग्रेस ने कहा कि उनकी पार्टी से इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है लेकिन जो कुछ भी हुआ है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।
गौरतलब है कि आज दिल्ली में कालेधन पर प्रेस वार्ता खत्म करने के बाद बाबा रामदेव के मुँह पर एक व्यक्ति ने काले रंग की स्याही फेंक दी। बाबा रामदेव पर काली स्याही फेंकने वाला व्यक्ति का नाम कामरान सिद्दकी है। वो दिल्ली के ओखला में रहता है और एक एनजीओ चलाता है और बीएएलएलबी पास है। वो सुरक्षाकर्मी के नाम पर प्रेस वार्ता के अंदर घुसा था।
उसने काले धन पर प्रेस वार्ता करने वाले बाबा रामदेव से अन्ना टीम के अहम सदस्य प्रशांत भूषण के बारे में प्रश्न किया था। उसने बाबा रामदेव से पूछा था कि क्या वो प्रशांत भूषण के कश्मीर बयान से संतुष्ट है। जिस पर बाबा रामदेव ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद गुस्साये व्यक्ति ने बाबा पर स्याही फेंक दी। हालांकि कामरान को बाबा के समर्थकों ने भी काफी पीटा है।













Click it and Unblock the Notifications