गांधीजी ने किया तो महात्मा, हम करें तो ठग

यहां कांस्टीट्यूशन क्लब में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान रामदेव ने कहा कालेधन और भ्रष्टाचार की बात मैं लंबे समय से उठा रहा हूं। इसकी एवज में मुझे और मेरे सहयोगियों के खिलाफ तमाम एजेंसियों को लगा दिया गया है। मेरे सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के पीछे सीबीआई लगा दी गई है। हमारे आयुर्वेदिक कॉलेज में बच्चों को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है।
हमें तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस और दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा हम स्वेदशी तंत्र की बात रहे हैं और यही बात बापू ने की थी। बापू को महात्मा कहा गया लेकिन मुझे महाठग कहा जा रहा है।
ऐसा सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमने भ्रष्टाचार और कालेधन को लेकर एक बड़ा जनांदोलन खड़ा किया। रामदेव आज मकर संक्रांति के दिन कालेधन और पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपनी आगामी रणनीति के बारे में संवादाताओं से बातचीत कर रहे थे।
इसी संवाददाता सम्मेलन में रामेदव पर एक व्यक्ति ने बटला हाउस मुठभेड़ का मामला उठाते हुए काली स्याही फेंक दी। इस संवाददाता सम्मेलन में रामदेव के साथ जनता पार्टी के नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications