वोटरों को लुभाने के लिए कांग्रेस ने लांच की वेबसाइट
लखनऊ। चुनावी समर में हर पार्टी का प्रयास है कि वो जनता के दिलों में घर कर जाये। इसलिए पार्टियों ने इंटरनेट का भी सहारा लिया है। यूपी में कांग्रेस को फिर से जीवित करने में जुटे राहुल गांधी ने अपनी मुहीम के तहत कांग्रेस की वेबसाइट लांच करवा दी है। इस वेबसाइट का नाम है कांग्रेस फॉर यूपी डॉट ओआरजी।
आप जैसे ही वेबसाइट को ओपन करेंगे वैसे ही आपके सामने कांग्रेस का नारा आयेगा 'उठो जागो बदल दो उत्तर प्रदेश'। तिरंगे के रंग में रंगी कांग्रेस के वेबसाइट पर राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और चाचा नेहरू की तस्वीर उभर कर आती है। सबकी सुरक्षा, सबको न्याय, गौरवगाथा का नया अध्याय जैसे नारों की भरमार होती है।
वेवसाइट मे कई सेक्शन है। जैसे कांग्रेस ही क्यों?, खरी खरी, प्रेस की जुबानी, हाथ से हाथ मिलायें, आपकी जुबान, आपके उम्मीदवार, प्रचार सामग्री, चुनावी कार्यक्रम और प्रेस विज्ञप्ति। वेबसाइट पर मायावती की जमकर खिंचाई की गयी है। मजेदार जुमले के तहत लिखा है कि
'सुनो रे साथी सुनो रे भैया माया का हाथी खाए रुपैया'। देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह कोशिश उसे कितना फायदा दिलाती है।
क्लिक करें कांग्रेस की वेबसाइट













Click it and Unblock the Notifications