हादसे की शिकार होने से बची ब्रह्मपुत्र मेल

train accident
मालदा। ब्रह्मपुत्र मेल के एक मालगाड़ी से टकराने की घटना के 24 घंटों के भीतर आज एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गुवाहाटी जा रही ब्रह्मपुत्र मेल ने पटरी पर खड़ी टाली को टक्कर मार दी। मालदा के मंडलीय रेल प्रबंधक हर्ष कुमार ने बताया कि यह घटना उस वक्त की है, जब पार्टी पर मरम्मत कार्य चल रहा था।

सामने से ट्रेन को आता देख वहां काम कर रहे लोग हट गए और ट्राली वहीं खड़ी रही। इसके बाद ट्रेन ने इसको टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लापरवाही बरतने के लिए रेलवे के छह कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। अभी हाल ही में असम के डिब्रूगढ़ से दिल्ली आ रही ब्रह्मपुत्र मेल झारखंड के साहिबगंज से 25 किलोमीटर दूर कारोनपुरोतो में एक मालगाड़ी से टकरा गयी थी।

सूत्रों के मुताबित इस घटना में पांच लोगो की मौत हो गयी थी। घटना आज सुबह पांच बजकर पचास मिनट पर झारखंड के साहिबगंज के पास कर्णपुरा हाल्ट के पास हुई। रेलवे के मुताबिक ब्रह्मपुत्र मेल पटरी पर खड़ी एक मालगाड़ी से पीछे से टकरा गई। रेलवे ने इस हादसे में मरनेवालों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान भी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+