पाकिस्तान से चुनाव लड़े दिग्विजय: तोगड़िया

बजरंग दल के एक कार्यक्रम में भाग लेने आये डा. तोगडिया ने आज यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आनन फानन में ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण में से 4.5 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण की घोषणा भारत के संविधान की हत्या एवं बहुसंख्यक हिन्दुओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। डा. तोगडिया ने इसके विरोध में तात्कालिक प्रभाव से लोकतांत्रिक एवं (शांतिपूर्ण हिन्दु रोटी एवं शिक्षा बचाओ आंदोलन) की घोषणा की।
उन्होने कहा कि इसके तहत देशव्यापी स्तर पर पंचायतों तक शांतिपूर्ण आंदोलन किया जायेगा, जो मुस्लिम आरक्षण वापस लिये जाने तक चालू रहेगा। तोगडिया ने मुस्लिम आरक्षण को संविधान विरोधी करार देते हुए कहा कि आजादी के बाद से ही न्यायालय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि धर्म के आधार पर आरक्षण माप्य नहीं है। लेकिन केन्द्र सरकार ने वोट बैंक की राजनीति के तहत मुस्लिमों के सामने घुटने टेकते हुए संविधान में संशोधन करने का मन बना लिया है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा मुस्लिम आरक्षण का समर्थन किये जाने संबंधी प्रश्न के जवाब में तोगडिया ने कहा कि सिंह को चाहिये कि वे अगला चुनाव पाकिस्तान मे लडें। उन्होने मांग की कि मजहब के आधार पर आरक्षण की मांग करने वाले, आरक्षण देने वाले या उनको समर्थन देने वाले राजनीकि दल असंवैधानिक कार्य कर रहे हैं इसलिये उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर उन्हें दंडित किया जाये।












Click it and Unblock the Notifications