मेघालय और भुवनेश्वर में फैल रहा बर्ड फ्लू

एक दल ने छह हजार से ज्यादा पक्षियों वाले फार्म में मुर्गे-मुर्गियों को मारने का काम शुरू किया जबकि दूसरा दल 10 किमी दूरी की सीमा वाले पास के गांवों में इस काम में व्यस्त है। भुवनेश्वर राज्य में बर्ड फ्लू फैलने से रोकने के लिए ओडिशा सरकार ने आज खुर्दा जिले के केरांगा के तीन किलोमीटर के दायरे में 2278 कुक्कुटों को मार दिया।
मारने के लिए राज्य सरकार के नोडल अधिकारी गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि एक टीम केरांगा में गयी हुयी है जबकि अन्य टीम निकट के गांवों में अभियान में जुट गयी है। केरांगा इलाके में प्रभावित पोल्टी के बारे में केंद्र के परामर्श के बाद मुर्गियों को मारे जाने का निर्णय लिया गया। इससे पहले दो मृत पक्षियों में एच5 एन1 विषाणु की पुष्टि हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications