आतंकवाद पर कसा जा सकेगा नकेल

एनसीटीसी के पास कार्रवाई का अधिकार
एनसीटीसी के पास आतंकी सूचना जुटाने का कोई अपना तंत्र नहीं होगा। इसके बजाय वह खुफिया ब्यूरो, रिसर्च एंड एनलाइसिस विंग (रॉ), सेना की खुफिया इकाई या फिर स्थानीय पुलिस द्वारा जुटाई गई सूचनाओं पर निर्भर करेगा। पर इन सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद उस पर उचित कार्रवाई करने का उसे अधिकार होगा। गौरतलब है कि मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के बाद गृह मंत्री बनाए गए चिदंबरम ने आतंकवाद से लड़ने के लिए एनआईए और नेटग्रिड जैसी नई संस्थाओं के साथ-साथ एनसीटीसी बनाने की घोषणा की थी।
उनकी घोषणा के एक महीने के भीतर एनआईए बन गया और पिछले साल योजना आयोग ने भी नैटग्रिड बनाने पर सहमति दे दी। पर रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय और गृह मंत्रालय के बीच आपसी मतभेदों के कारण एनसीटीसी पर सहमति नहीं बन पा रही थी। जाहिर है एनसीटीसी को हरी झंडी मिलना चिदंबरम की बड़ी सफलता मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications