गुड़गांव: महिला इंजीनियर की गला काटकर हत्या

युवती के मोबाइल और शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की आशंका है। कोल निवासी 25 वर्षीय सिमसी सेबीटेन एक साल पहले काम की तलाश में गुडग़ांव आई थी। उद्योग विहार फेज-4 स्थित आईसीएल कंपनी में प्रशिक्षु सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में उसने अपना काम शुरू किया था।
अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ वह डीएलएफ फेज-3 स्थित यू ब्लॉक के टाउन हाल बिल्डिंग के फ्लैट संख्या 27/8 के पीजी में रहती थी। सबीटेन को बुधवार सुबह 10 बजे दफ्तर पहुंचना था, लेकिन तैयार होते समय ही उसकी हत्या कर दी गई। उसकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए जाने के निशान मिले। वारदात के वक्त कमरे में उसके अलावा अन्य कोई नहीं था।
थप्पड़ के बदले दी मौत
थप्पड़ का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों ने उस व्यक्ति पर हमला कर दिया गया जिसने 6 महीने पहले थप्पड़ मारा था।हमलावरों ने खुखरी से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन बचाने दौड़े उसके साले की खुखरी के वार से मौत हो गई।उधर, एक हमलावर भी इसमें घायल हो गया।उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरसरू निवासी 32 वर्षीय सुंदर सिंह उर्फ सुमन अपने साले 20 वर्षीय राहुल के साथ शौच के लिए खेतों में गया था। आरोप है कि खेत में पहले से ही गांव में ही रहने वाले सगे भाई नागेश और कालू उर्फ सत्येंद्र छिपे थे। दोनों ने सुंदर सिंह पर अचानक हमला बोल दिया। दोनों ने उनके पेट और सिर में खुखरी मारकर जख्मी कर दिया। अचानक हुए हमले से अवाक राहुल अपने जीजा सुंदर को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गया। दोनों ने राहुल के सीने और कमर पर खुखरी से वार कर दिया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications