यूपी में दूसरे चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में होने वाले चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के सूत्रों के मुताबिक दूसरे चरण के चुनाव में प्रदेश के सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, अंबेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर तथा बस्ती जिलों की कुल 55 विधानसभा सीटों के लिए 13186 मतदान केंद्रों पर आगामी आठ फरवरी को मतदान होना है।
इसके लिए 19383 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव में 92 लाख 87 हजार 233 पुरुष, 77 लाख 56 हजार 551 महिला तथा 777 अन्य श्रेणी के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
दूसरे चरण के लिए नामांकन 19 जनवरी तक दाखिल किए जा सकेंगे। इनकी जाच 20 जनवरी को होगी। नामांकन वापसी की आखिरी तारीख 23 जनवरी होगी। मतदान आठ फरवरी होगा और मतों की गिनती छह मार्च को होगी। यह चुनाव का पहला चरण होगा, क्योंकि पहले दौर के चुनाव की तिथि, एक त्यौहार होने के कारण बढ़ाकर तीन मार्च कर दी गई है। उस चरण की अधिसूचना बाद में जारी होगी।













Click it and Unblock the Notifications