यूपी में नीतीश कुमार-नरेन्द्र मोदी होंगे आमने-सामने

लखनऊ। यूपी के चुनावी दंगल में इस बार बहुत कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो लोगों ने पहले नहीं देखा होगा। इस बार के चुनावी दंगल में आपको गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार आमने-सामने दिखायी पड़ेंगे। नीतीश कुमार जहां जेडीयू की ओर से स्टार प्रचारक हैं वहीं मोदी , भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक है।

बिहार चुनाव के दौरान भाजपा के लाख कोशिश करने पर भी नीतीश कुमार ने मोदी को बिहार आने नहीं दिया था। और हर महत्वपूर्ण राजनैतिक मोड़ पर नीतीश कुमार औऱ नरेन्द्र मोदी के बीच की तकरार लोगों के सामने आ ही जाती है। हालांकि भाजपा की ओर से बहुत प्रयास किया जाता है इसे ढ़कने का।

आपको बता दें कि बिहार में तो भले ही भाजपा और जदयू साथ में हैं लेकिन यूपी के चुनाव में भाजपा और जदयू साथ-साथ नहीं है। दोनों की 403 सीटों वाले विधानसभा सीटों के लिए समझौता नहीं बन पाया है। नीतीश कुमार ने पहले ही कह रखा है कि हर जगह भाजपा से समझौता किया जाये यह जरूरी तो नहीं।

देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसकी सुनती है मोदी कि या नीतीश कुमार की। क्योंकि विकास को मु्द्दा बनाकर लड़े जा रहे इस चुनाव में दो विकास पूरूषों के नाम से विख्यात लोग प्रचार करने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+