गोवा में चुनावी समर में कूदे गैर सरकारी संगठन

goa
पणजी। लोगों में विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने वाले स्वयं सेवी संगठनों (एनजीओ) ने अब चुनावी समर में उतरने का निर्णय किया है और उन्होंने तीन मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार भी उतारे हैं। गैर सरकारी संगठनों ने अपने चार उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिसमें फादर विस्मार्क डायस शामिल हैं।

गोवा में कैथोलिक इसाइयों की आबादी अधिक है और फादर डायस पहले इसाई पादरी होंगे जो राज्य में चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं। एक गैर सरकारी संगठन पिर्लेनी सिटिजन फोरम (पीसीएफ) के संयोजक यतीश नाइक ने प्रेस से कहा कि हम राज्य की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और विश्वसनीय उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

उन्होंने कहा कि वास्तविक सामाजिक कार्यकर्ता राजनीति के गंदे खेल से अपने आप को दूर रखते है लेकिन अब वे राजनीति का हिस्सा बनकर अंतर पैदा करना चाहते हैं। नाइक ने कहा कि हम राजनीति को साफ बनाने के लिए राजनीति में प्रवेश करना चाहते हैं। पीसीएफ के अध्यक्ष प्रकाश बांडेकर ने कहा कि राजनीतिक रूप से अस्थिर राज्य गोवा को भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए यह चुनाव लोगों को अवसर प्रदान करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+