बाबू निकला छह करोड़ की संपत्ति का मालिक

सांगटे वर्ष 1987 में सफाई कर्मचारी के रुप में भर्ती हुआ था। मिश्रा ने बताया कि दोपहर तक जब्त किये गये दस्तावेजों की छानबीन के आधार पर सांगटे के पास से दो डंपर, दो जे.सी.बी मशीने, आधा दर्जन लग्जरी वाहन, दो मोटर साइकिल, एक दुकान, एक प्लाट उज्जैन में दो मकान, इंदौर में दो मकान तथा एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं।
उन्होने बताया कि इसके अलावा सांगटे के विभिन्न बैंकों में लगभग एक दर्जन बैंक खातों की भी जानकारी हाथ लगी है जिनमें 1.75 करोड के लेन देन का पता चला है। उन्होने बताया कि अभी तक कुल पांच से छह करोड रुपये की सम्पत्ति का पता चला है। उन्होने बताया कि इन सभी बैंक खातों की जांच की जा रही है तथा सम्पत्ति का यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है। उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त पुलिस ने पिछले महींने ही उज्जैन नगर निगम में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नरेन्द्र देशमुख के निवास पर छापा मारकर लगभग 12 करोड़ की सम्पत्ति बरामद की थी।












Click it and Unblock the Notifications