'कुपोषण्‍ा से लड़ने में खर्च होंगे दो लाख करोड़'

malnutrition
नयी दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने आज कहा कि कुपोषण की समस्या को खत्म करने के लिये उनके मंत्रालय ने अगली पंचवर्षीय योजना में दो लाख करोड़ रुपये की मांग की है। एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बाल कुपोषण को राष्‍ट्रीय शर्म की संज्ञा दी थी। तीरथ ने कहा कि समन्वित बाल विकास सेवा (आईसीडीएस) योजना के लिये हमने अगले पंचवर्षीय योजना में दो लाख करोड़ रुपये की मांग की है।

यह पिछली योजना की तुलना में कई गुना ज्यादा है। तीरथ ने कहा कि आईसीडीएस योजना का पुर्नगठन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी आंगनवाडि़यों में एक अतिरिक्त कामगार को नौकरी देने की योजना पर विचार कर रहे हैं। अतिरिक्त कामगार प्रत्येक घर में जाएगा और माताओं एवं उनके बच्चों से मुलाकात कर परिवार को कुपोषण पर सलाह देगा।

तीरथ ने संवाददाताओं से कहा कि महिला और बाल विकास मंत्रालय ने भूख एवं कुपोषण रिपोर्ट (हंगामा) का संज्ञान लिया है जिसे प्रधानमंत्री ने जारी किया। अभी हाले ही में मनमोहनल सिंह ने कहा था की हमारे सकल घरेलू उत्पाद में प्रभावशाली वृद्धि के बावजूद देश में कुपोषण का स्तर अस्वीकार्य रूप से अधिक है। उन्होंने कहा था कि भारत पर्याप्‍त गति से कुपोषण के स्तर को कम करने में सफल नहीं हुआ है। सिंह ने कहा कि कुपोषण से मुकाबले के लिए आईसीडीएस हमारा सबसे अहम औजार बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+