मैंने भी तो शादी नहीं की लेकिन मैं बहुत खुश हूं: उमा भारती

Uma Bharti
नई दिल्ली। भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणी क्या की गयी, चारों ओर बवाल ही मच गया। कांग्रेस ने इस मुद्दे में जहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी को खींचा वहीं भाजपा नेता साध्वी उमा भारती ने भी कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।

उमा भारती ने कहा कि शादी तो उन्होंने भी नहीं की लेकिन वो अपने जीवन में बहुत खुश हैं। उमा भारती ने हंसते हुए पत्रकारों से कहा कि आपने गलत व्यक्ति से यह प्रश्न किया है। लेकिन उन्हें अपनी जिंदगी से कोई शिकायत और गम नहीं है, वो काफी खुश हैं।

गौरतलब है कि भाजपा के मुखपत्र कमल संदेश के संपादकीय में लिखा था कि राहुल गांधी अपनी शादी ना हो पाने की वजह से काफी दुखी है। इसलिए वो निराशाजनक बातें करने लगे हैं। यही नहीं कमल संदेश में यह भी कहा गया था कि कांग्रेस के एक महामंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी में मतभेद पैदा करवा दिए हैं।

जिस पर कांग्रेस नेता प्रभा ठाकुर ने भाजपा से सवाल किया था कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने भी तो शादी नहीं की थी तो क्या वो भी अपने जीवन से दुखी और हताश थे। उन्होंने यह भी कहा था कि संघ के लोग भी शादी नहीं करते हैं तो इसका मतलब यह है कि वो भी अपनी जिंदगी में बहुत दुखी रहते होगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+