यूपी को 'मामू' ने बर्बाद कर दिया: अमर सिंह
नवाबगंज। सपा पार्टी के लिए बीता हुआ कल बन चुके ठाकुर अमर सिंह भी पूरी तैयारी के साथ चुनावी दंगल में कूद पड़े हैं। लेकिन उनके पास सपा-बसपा की बुराई करने के अलावा और कोई मुद्दा नहीं है।
जिसकी तस्वीर उनकी हर चुनावी रैली में दिखायी पड़ जाती है। नवाबगंज में एक चुनावी सभा में अमर सिंह ने हैरत अंगेज बयान देकर सबको गदगद कर दिया। राष्ट्रीय लोकमंच के संयोजक अमर सिंह ने साफ तौर पर कहा कि उत्तर प्रदेश को तो 'मामू' सिड्रोंम ने बर्बाद कर दिया है। यह 'मामू' सिड्रोंम है मायावती का मा और मुलायम का मु।
राज्य विधानसभा के नवाबगंज क्षेत्र से लोकमंच प्रत्याशी पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार के समर्थन में बोलते हुए अमर सिंह ने यह कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि मामुराज में प्रदेश में भ्रष्टाचार और गरीबी बढ़ी है। माया का हाथी सारे पैसे डकार जाता है जिसके चलते प्रदेश की जनता घड़ो आंसू बहा रही है।













Click it and Unblock the Notifications