भारत की सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं मायावती
लखनऊ। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में यूपी की मुखिया मायावती संपत्तियों के मामले में सबसे उपर हैं। माया के पास सबसे अधिक 87 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जी हां यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स के अध्ययन में यह खुलासा किया गया है। अध्यन की मानें तो पांच राज्यों में सूचना के अधिकार आवेदन के जरिये हासिल सूचना के मुताबिक मायावती के पास सबसे अधिक 87 करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी तरफ मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के पास सबसे कम संपत्ति है। ओकराम इबोबी के पास महज 6 लाख रुपये की संपत्ति है।
अध्यन के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री है जिनके उपर आपराधिक मामला दर्ज है। बादल पर धोखाधड़ी का केस चल रहा है। संपत्ति की बात करें तो बादल के पास 9 करोड़ रुपये की संपत्ति है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी के पास 1 करोड 69 लाख रुपये की संपत्ति है।
गोवा के दिगंबर कामत के पास 3 करोड 2 लाख रुपये की संपत्ति है। अब अगर बात शिक्षा स्तर की करें तो सभी पांचों मुख्यमंत्री स्नातक हैं जबकि बीसी खंडूरी परास्नातक हैं। खास बात यह है कि नेशनल इलेक्शन वाच और एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स के इस अध्यन के बाद से माया के विपक्षी उनपर हमलावर हो गये हैं।













Click it and Unblock the Notifications