आज लाल बहादुर शास्त्री की 46 वीं पूण्यतिथि

उनकी पुण्यतिथि पर वह आदर्श प्रधानमंत्री के तौर पर याद किए जाते हैं और हमेशा किये जाएगें। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दो अक्तूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में एक गरीब परिवार में हुआ। बचपन से ही संघर्षशील रहे शास्त्री जी ने देश की आजादी की लड़ाई में जम कर भाग लिया और आजादी के बाद भारतीय राजनीति को अहम दिशा प्रदान की।
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के प्रोफेसर आनंद कुमार ने बताया कि भारतीय राजनीति में समय बीतने के साथ ही अपने अद्भुत मानवीय गुणों के कारण शास्त्री जी पहले से कहीं अधिक प्रभावी और आकर्षक राजनेता के तौर पर याद किये जाने लगे हैं। प्रधानमंत्री के पद पर बैठने वाले भारतीयों की कतार में सादगी, सदाचार, सेवा और शिष्टाचार के चार आभूषणों से सुसज्जित लाल बहादुर शास्त्री सबसे प्रभावशाली और सम्मानित प्रधानमंत्री नजर आते है, जो अपने आप में अतुलनीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications