वीरप्पन पर बनी फिल्म से उसकी पत्नी नाराज

मुथुलक्ष्मी ने कहा कि वह इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बना रही हैं। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रमेश ने मेरी सहमति के बगैर फिल्म बनाई है और मुझे और मेरे (दिवंगत) पति की खराब छवि पेश की है। कुख्यात डकैत वीरप्पन हत्या, शिकार के अलावा चंदन की लकड़ी की तस्करी में संलिप्त था और उसे तमिलनाडु पुलिस के विशेष कार्य बल ने 2004 में मार गिराया था।
उसने कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का भी अपहरण किया था जिन्हें कई दिनों की सौदेबाजी के बाद रिहा किया गया। मुथुलक्ष्मी ने कहा कि फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है लेकिन उन्होंने इसका कुछ टेलर देखा है। कन्नड़ में फिल्म का नाम अत्तागसम और तमिल में वानायुथम है। उन्होंने कहा कि फिल्म पर रोक लगाने के लिये वह अदालत का दरवाजा खटखटाने की योजना बना रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications