लखनऊ में दो मानव तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि महबूब गिरोह के सरगना हरिशंकर मौर्या और विनोद दुबे से सीधे जुड़ा था और वह गिरोह के लिए जरुरतमंद लोगों को तलाशता था। एक केस देने पर उसे 25 हजार रुपये मिलते थे। गौरतलब है कि इस कांड में दिसम्बर के महीने में गिरोह के सरगना सहित चार लोग गिरफ्तार किये गये थे।
गरीब और शराब के आदी लोगों को रूपयों का लालच देकर चंद रूपयों में उनकी किडनी निकालकर बेचने वाले गैग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से किडनी प्रत्यारोपड़ के लिए लगने वाले फर्जी दस्तावेज बरामद किया हैं। गिरफ्तार किये गये लोगो में संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान का फोर्थ क्लास कर्मचारी, डिवीजन कमिश्नर कार्यालय का लिपिक है।












Click it and Unblock the Notifications