आतिफ असलम के शो में भगदड़, 3 लड़कियों की मौत

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को लाहौर के पंजाब कॉलेज ऑफ कॉमर्स के अलहामरा सांस्कृतिक परिसर में आतिफ असलम का कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कॉलेज का छात्र-छात्रा मौजूद थे। जैसे ही आतिफ असलम स्टेज पर आये लड़कियां जोर-जोर से उनका नाम चिल्लाने लगीं और उन्हें छूने के लिये स्टेज की तरफ जाने लगीं।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे कि इसी बीच एक सुरक्षा गार्ड ने लाठी चला दी। लाठी चलते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। भगदड़ में दो लड़कियों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दर्जनों लोग घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिये पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों की मानें तो घायलों में 5 की हालत नाजुक बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications