दिल्ली में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है मिलावटी दूध

आपको बता दें कि दिल्ली समेत देश के सभी 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दूध के 68 % सैंपल्स मिलावटी पाए गए हैं। केवल गोवा और पुड्डुचेरी में दूध के सैंपल्स शुद्ध मिले हैं। दूध में यूरिया, स्टार्च, खाने का सोडा और डिटर्जेंट मिलाए जाने की बात सामने आई है।
सबसे चौंकाने वाली खबर तो है राजधानी दिल्ली से। जहां सबसे ज्य़ादा मिलावटी दूध पाया गया है। दूध में ग्लूकोज और स्किम मिल्क पाउडर मिला कर बेचा जा रहा है। दिल्ली के अलावा मिलावटी दूध बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और मिजोरम में भी बेचा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications