राहुल की औकात नहीं कि वो बनें पीएम: बाल ठाकरे

Rahul Gandhi
मुंबई। एक बार फिर से शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कांग्रेस और उनके युवराज राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। मुसलमानों को आरक्षण दिये जाने के मसले पर ठाकरे का गुस्सा जमकर फूटा। अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना में छपे एक साक्षात्कार में ठाकरे ने कहा है कि अल्पसंख्यकों को आरक्षण देकर सरकार एक और बंटवारे की बीज बो रही है।

ठाकरे ने कहा कि इन्ही सब के चलते उन्हें लगता है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी कभी भी पीएम की कुर्सी पर नहीं बैठ सकते हैं। उनकी औकात नहीं कि वो प्रधानमंत्री पद संभाले। वो लोग और होते हैं जो देश का नेतृत्व करते हैं। वो दौर अलग था जब पंत और नेहरू जैसे लोग भारत की धरती पर रहा करते थे। कांग्रेस खुद अपने पतन की ओर बढ़ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनैतिक सचिव अहमद पटेल पर दोषारोपण करते हुए ठाकरे ने कहा, इस अराजकता के लिए वही व्यक्ति जिम्मेदार है। गलत बातों से वो कांग्रेस के भ्रमित करते हैं तो वही पीएम मनमोहन सिंह के बारे में उनका कहना था कि वो तो एक मोम के पुतले हैं। उनके बारे में कुछ भी कहना अपनी हंसी उड़ाने जैसा होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+