185 गरीब बच्चों ने बनाया पोस्टकार्ड पेंटिंग का रिकार्ड

लिम्का बुक आफ रिकार्ड के मार्केटिंग हेड वीवीआर मूर्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 185 बच्चों ने यहां पर चार घंटे में 2,600 से पोस्टकार्ड पेंटिंग बनाये जो कि अपने तरह का एक अनूठा रिकार्ड है। इसे लिम्का बुक आफ रिकार्ड में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस रिकार्ड का प्रकाशन लिम्का बुक के अगले साल आने वाले संस्करण में शामिल किया जाएगा।
इस मौके पर एक्सपेडिया इंडिया के कंटी हेड विक्रम मालही ने कहा कि हमलोग बेघर और कामों में लगे बच्चों को दीर्घकाल तक याद रहने वाला अनुभव देना चाहते हैं। इस पेंटिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों में से करीब 100 बच्चों को कंपनी मुंबई ले जाएगी, जहां वे तीन दिन तक विभिन्न जगहों का भ्रमण करेंगे। उन्होंने बताया कि गिव देम विंग्स नामक कायर्क्रम का आयोजन कंपनी सीएसआर के तहत कर रही है।
कंपनी एक महीने में हुए कुल टिकट बुकिंग में से प्रत्येक टिकट में से 100 रुपये इसके लिए रखा है। इसके अलावा सोशल वेबसाइट फेसबुक पर कंपनी के इस अभियान को पसंद करने वाले लोगों में से प्रत्येक के नाम पर 10-10 रुपये जमा कर रही है। इस मौके पर अभिनेत्री और चिल्डेन्स फिल्म सोसायटी इंडिया की अध्यक्ष नंदिता दास ने कहा कि इस तरह के कायर्क्रम से बच्चों में उत्सुकता और रचनात्मकता बढ़ती है। सामाज के कमजोर तबके से आने वाले बच्चों को भी हवाई यात्रा करने और नए जगहों को देखने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications