पानीपत: थाने के आगे महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

महिला का कहना है कि वर्ष 2008 में दो लोगों ने गांधी कालोनी से उसका अपहरण कर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर पसीना खुर्द गांव के रोशन और बलवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तीन साल में पुलिस ने न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की और न ही उसका बयान लिया। शुक्रवार को जब वह केस के संबंध में जानकारी लेने थाने गई तो पता चला कि केस को झूठा करार देकर रद कर दिया गया है। न्याय नहीं मिलने के कारण उसे मजबूरी में ऐसा कदम उठाना पड़ा है।
डीएसपी श्याम लाल शर्मा की मानें तो पुलिस ने दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया था, जो नेगेटिव पाया गया। इसके बाद पुलिस ने सुमन को पॉलिग्राफ कराने के लिए कहा तो उसने पॉलिग्राफ जांच कराकर मामले में सहयोग की बजाय, कानून को कमजोर बनाने के चक्कर में इस तरह का गलत कदम उठाया।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications