कुशवाहा से मिले दाग पोछेंगे मोदी

मोदी का चुनाव प्रचार अगले हफ्ते शुरू होगा। ऐसा पार्टी ने हर उम्मीदवार की चाहत पर किया है। सबको लगता है कि मोदी का आना यूपी में कमल के लिए लकी साबित होगा।
भाजपा को करीब से जानने वाले राजनीतिक पंडितो का कहना है कि कुशवाहा प्रकरण के बाद से पार्टी को काफी नुकसान हो सकता है। जिसकी भरपाई अगर कोई कर सकता है तो वो केवल मोदी ही है।
देखना दिलचस्प होगा की भाजपा का यह कयास कितना कारगर होता है। गौरतलब है कि ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन घोटाले में फंसे बाबू सिंह कुशवाहा को पार्टी में शामिल करने के बाद बीजेपी की जमकर किरकरी हुई है। हालांकि कुशवाहा ने अब अपना नाम वापस ले लिया है लेकिन इस कदम ने पार्टी की काफी थू-थू करायी है।












Click it and Unblock the Notifications